Connect with us

Uncategorized

उत्तरकाशी: पेट्रोल पंप पर बेहोश हुआ तीर्थयात्री, पुलिसकर्मी ने पहुंचाया अस्पताल

उत्तराखंड की प्रसिद्ध चार धाम यात्रा में भारी तादाद में तीर्थयात्री पहुंच रहे हैं। वहीं पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम बदलाव के कारण श्रदालुओं के स्वास्थ्य पर भी प्रभाव पड़ रहा है। ऐसी ही हरिद्वार से उत्तरकाशी के नौगांव पहुंचे तीर्थ यात्री पेट्रोल पंप में जमीन पर गिरकर बेहोश हो गया। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उसे तत्काल एंबुलेंस की मदद से सीएससी नौगांव में भर्ती किया, जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए उसे देहरादून के लिए रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार के आसपास चोटिल हुए बाइक सवार तीर्थयात्री धीरज कुमार पुत्र विक्रम सिंह निवासी हरिद्वार सोमवार सांय करीब उत्तरकाशी के नौगांव के पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने के लिए रुका। जिसके पैर से खून बह रहा था। ‌ इसी दौरान वहां अचानक बेहोश होकर बाइक से नीचे गिर पड़ा, जिससे पैट्रोल पम्प पर अफरा तफरी मच गई।‌

ड्यूटी पर तैनात पुलिस कांस्टेबल जोगेंद्र पंवार, मुकेश सेमवाल और पीआरडी जवान उमेश ने उसे वहां से उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर तेनजिन लामो ने व्यक्ति को प्राथमिक उपचार देकर होश में लाया। डॉक्टर ने बताया कि बीपी लो के कारण उसकी हालत गंभीर है और देहरादून रेफर कर दिया गया है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts