Connect with us

Uncategorized

मुंडका अग्निकांड में पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी, बिल्डिंग का मालिक मनीष लाकड़ा गिरफ्तार

दिल्ली. मुंडका अग्निकांड में पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है. पुलिस ने बिल्डिंग के मालिक मनीष लाकड़ा को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. बता दें कि मुंडका इलाके में एक कमर्शियल इमारत में शुक्रवार शाम को आग लगी थी, जिसमें 27 लोग मारे गए थे. पुलिस की एफआईआर में कहा गया कि इमारत की दूसरी मंजिल पर एक मीटिंग चल रही थी, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शिरकत कर रहे थे कि तभी भीषण आग लग गई और लोग इसमें फंस गए. बिल्डिंग में कोई इमरजेंसी एग्जिट गेट भी नहीं था.

दिल्ली पुलिस के आउटर जिले के मुंडका थाना में इसे पर मामले पर बड़ी कार्रवाई करते हुए आईपीसी की अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है. डीसीपी के मुताबिक दिल्ली पुलिस ने इस घटना को लेकर आईपीसी की विभिन्न धाराओं 304/308/120/34 के तहत एफआईआर नं. 462/22 दर्ज की है.

वहीं पुलिस ने इस बिल्डिंग का मालिकाना हक रखने वाले मनीष लाकड़ा, उसकी मां और पत्नी के अलावा किराए पर प्रॉपर्टी लेने वाले दोनों भाइयों हरीश और वरुण गोयल के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पुलिस द्वारा दर्ज इस एफआईआर के मुताबिक गोयल बंधुओं ने अपने कर्मचारियों की सुरक्षा का ख्याल नहीं रखा था. पुलिस इन दोनों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है.

उधर, इस दर्दनाक हादसे पर देश के राष्ट्रपति, पीएम, गृह मंत्री, दिल्ली के सीएम और डिप्टी सीएम व दिल्ली के गृह मंत्री और अन्‍य ने गहरी शोक संवेदना और दु:ख जताया है. पीएम राहत कोष से मृतकों के परिजनों  को 2-2 लाख और दिल्ली सरकार की ओर से 10-10 लाख रुपए के मुआवजे का ऐलान किया गया है. घायलों को भी 50-50 हजार का मुआवजा देने का ऐलान किया है.

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts