Connect with us

Uncategorized

शर्मनाक : नाबालिग छात्रा के साथ ट्यूशन टीचर ने की छेड़छाड़, गिरफ्तार

यहां एक नाबालिग छात्रा के साथ ट्यूशन टीचर ने छेड़छाड़ की। छात्रा ने यह बात अपने परिजनों को बताई। फिलहाल परिजनों की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार बुधवार देर सांय एक व्यक्ति अपनी बेटी के साथ कोतवाली उतरकाशी पहुंचकर शिकायत दी। आरोप है कि 50 वर्षीय ट्यूशन टीचर रमेश प्रसाद पुत्र दीप नारयण मूल निवासी ग्राम समदा, तह. सौर बाजार, जनपद सहरसा, बिहार ने ट्यूशन पढ़ाते समय नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें की गई। पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया और देर रात्रि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी के अपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस ने बताया कि एक व्यक्ति द्वारा नाबालिग पुत्री के साथ ट्यूशन टीचर द्वारा छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई थी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी टीचर के बारे में पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts