Connect with us

Uncategorized

जिला लीग में यूथ क्लब ने गट्स एंड ग्लोरी क्लब को 201 रनो के बड़े अंतर से हराया

जी एन जी क्रिकेट एरिना कमलवागांजा में जिला नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित जिला लीग का आज का मैच यूथ क्लब हल्द्वानी और गट्स एंड ग्लोरी एकडेमी के मध्य खेला गया,यूथ क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुऐ 43.3ओवर में सभी विकेट खोकर 294 रन का स्कोर खड़ा किया,टीम के लिये निखिल लोशाली ने 12 चौके 5 छक्के की मदद से 90 रन इसके अलावा तेजेंद्र ने 45 और मोहसिन खां और अर्जुन कलाकोटी ने 28/28 रनो का योगदान दिया,गट्स एंड ग्लोरी के लिये अनुज ने 4 विकेट और दिव्यांशु सोनकर /सहज सैनी ने 2/2 विकेट लिये,जबाब में उतरी गट्स एंड ग्लोरी की टीम 18.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 93 रन पर ढेर हो गई और 201 रनो के बड़े अंतर से मैच हार गई,टीम के लिये दिव्यांशु सोनकर ने 10 चौके की मदद से 48 रन,अटल पलड़िया ने 26 रन का योगदान दिया,यूथ क्लब के लिये निखिल लोशाली और मोहसीन खां ने टीम के लिये 3/3 विकेट लिये, मैच के अंपायर विजय आर्या और निश्चय मेहरा जबकि स्कोरर पवन राणा और नीरज पनेरू ने निभाई,मैच के मुख्य अतिथि छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष दीपक साह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया,इस मौके पर सीएयू के कार्यवाहक कोषाध्यक्ष दीपक मेहरा,जिला नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन के सँयुक्त सचिव विकास पांडे,कोऑर्डिनेटर किशन अनेरिया,प्रदीप बिष्ट, विशाल भोजक, दिग्विजय कनवाल,धनराज सिंह,आनंद बिष्ट,मनोज भट्ट,तनुजा जोशी मौजूद थे,जिला नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष कमल पपनै ने बताया कल सीनियर लीग का मैच जी एन जी एकेडमी और विहान क्लब नैनीताल के मध्य हल्द्वानी मे खेला जायेगा, जबकि अंडर-14 इंटर स्कूल में दोनों सेमीफाइनल मैच गौलापार में खेले जायेंगे,

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts