Connect with us

Uncategorized

चार धाम यात्रा मार्ग पर स्वास्थ्य सुविधाओं को और दुरुस्त किया जाए-मुख्यमंत्री धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार #CharDhamYatra को सुगम और सुविधायुक्त बनाए जाने के लिए सभी व्यवस्थाओं के पर्यवेक्षण और अनुश्रवण के लिए कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत को केदारनाथ धाम और सुबोध उनियाल को बद्रीनाथ धाम के लिये नामित किया गया है। मुख्यमंत्री श्री धामी ने सचिवालय में बैठक में अधिकारियों को चारधाम यात्रा में व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ किये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चार धाम यात्रा मार्ग पर स्वास्थ्य सुविधाओं को और मजबूत किया जाए। शौचालयों में स्वच्छता सुनिश्चित की जाए और चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालु किन-किन बातों का ध्यान रखें, इस बारे में पर्यटन और स्वास्थ्य विभाग विस्तृत गाइडलाइन जारी करें। उत्तराखण्ड में आने वाले श्रद्धालु और पर्यटक यहां से अच्छा संदेश लेकर जाएं, यह हम सभी का दायित्व है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts