Connect with us

Uncategorized

कंस बन गया पिता: बच्ची को पत्नी की गोद से छीना और पटक दिया

उत्तरकाशी। उत्‍तराखंड के उत्‍तरकाशी जिले में एक व्‍यक्ति पर गुस्‍सा इतना हावी हो गया कि उसने अपनी ही मासूम बेटी को जमीन पर पटक दिया। बच्‍ची की दर्दनाक मौत हो गई।
मामला सोमवार रात का है। जानकारी के मुताबिक उत्‍तरकाशी के सुदूरवर्ती मोरी ब्लॉक के कुनारा गांव में पति पत्नी के बीच विवाद हो गया। इसी दौरान चार माह की अबोध बच्ची रोने लगी तो महिला ने बच्ची को दूध पिलाने के लिए उठाया।‌

आरोप है कि पति ने अपनी पत्नी की गोद से बच्ची को छीना और जमीन पर पटक दिया। इस मामले में महिला ने अपने पति के खिलाफ पुलिस को शिकायत की। मोरी थाना पुलिस ने पति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts