Connect with us

Uncategorized

फ़िल्म “द कश्मीर फाइल्स” पर विवेक का अक्षय पर सनसनीखेज आरोप

हाल ही में चर्चाओं में आई निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की फ़िल्म द कश्मीर फाइल्स जिसकी  अक्षय कुमार ने जमकर  तारीफ की थी, जिस पर डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने वीडियो शेयर कर उनका शुक्रिया भी कहा था। पर अब उन्ही विवेक अग्निहोत्री ने अक्षय कुमार पर आरोप लगाया है।

विवेक अग्निहोत्री ने हाल में आरजे रौनक के साथ एक इंटरव्यू में कहा कि उन्हें फिल्म के लिए बॉलीवुड से सपोर्ट नहीं मिला। विवेक ने आगे कहा कि अक्षय कुमार की ‘बच्चन पांडे’ फ्लॉप हो गई थी जिसकी वजह से उन्हें मजबूरी में ‘द कश्मीर फाइल्स’ की तारीफ करनी पड़ी। इस दौरान आरजे रौनक कहते हैं, ‘बॉलीवुड के सारे लोगों ने आपकी फिल्म की सराहना की है।‘ तब विवेक अग्निहोत्री ने कहा, ‘जैसे… जैसे नाम बताओ।’

मजबूरी में की थी फिल्म की तारीफ

आगे आरजे रौनक ने कहा, ‘अक्षय कुमार ने तारीफ की थी।’ विवेक जवाब देते हैं, ‘वो तो मजबूरी में, क्या बोलेगा आदमी जब सौ लोग सामने खड़े होकर सवाल पूछेंगे कि कश्मीर फाइल्स चली आपकी फिल्म नहीं चली। मैं एक फंक्शन में था भोपाल में, तो उन्हें बोलना पड़ गया। विवेक बताते हैं कि ‘पीछे कोई तारीफ नहीं करता, ना ही किसी ने मैसेज करके उनकी तारीफ की। हो क्या रहा था कि वो अपनी फिल्म का प्रचार करने के लिए जाते थे और मीडिया के लोग कश्मीर फाइल्स पर सवाल पूछते थे तो उन्हें जवाब देना पड़ जाता था।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts