Connect with us

Uncategorized

दूल्हा के शेरवानी पहनने पर दूल्हा दुल्हन पक्ष आपस मे भिड़े जमकर हुआ बवाल

मध्य प्रदेश में एक शादी में जब दूल्हे ने शेरवानी पहनी तो हंगामा खड़ा हो गया। मामला धार जिले का है। बताया जा रहा है कि दूल्हे के शेरवानी पहनने पर दुल्हन पक्ष के लोगों ने एतराज जताया और फिर पूरा बवाल हुआ।

हंगामे के दौरान दोनों पक्ष की तरफ से एक-दूसरे पर पत्थर फेंके गए। पुलिस ने सोमवार को बताया कि इस हंगामे के दौरान हिंसा हुई है।

मांगबयड़ा गांव में शनिवार को एक शादी में उस वक्त कोहराम मच गया जब दूल्हा शेरवानी पहन कर दुल्हन लाने पहुंचा था। लड़की वालों ने कहा कि आदिवासी परंपरा के अनुसार दूल्हे को शेरवानी नहीं बल्कि धोती-कुर्ता पहनना होगा। परंपराओं का हवाला देते हुए दुल्हन पक्ष के लोगों ने कहा कि शेरवानी में शादी की रस्में नहीं हो सकतीं और दूल्हे को धोती-कुर्ता पहनना ही होगा।

धामनोद पुलिस स्टेशन के इंचार्ज सुशील यदुवंशी ने मीडिया से कहा है कि धार शहर के रहने वाले सुंदरलाल ने अपनी शादी में शेरवानी पहनी थी। लेकिन दुल्हन के कई रिश्तेदार यह जिद करने लगे कि दूल्हे को शादी की रस्में निभाने के लिए धोती-कुर्ता पहनना होगा। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच जोरदार बहस हुई और फिर हिंसा बढ़ी।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts