Connect with us

Uncategorized

कांग्रेस नेता आनन्द रावत ने पिता हरीश रावत पर कसा तंज, कह दी यह बात

उत्तराखंड कांग्रेस में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की गिनती बड़े नेताओं में होती है। 2017 के विधानसभा चुनाव में दो सीटों से हारने के वाबजूद कांग्रेस आलाकमान ने 2022 विधानसभा चुनाव की जिम्मेदारी उन्हें ही सौंपी थी। यूं तो हरीश रावत विपक्षियों के हमलों का शिकार होते रहते हैं लेकिन इस बार उनकै बेटे आनन्द रावत ने उन पर हमला बोल दिया है।

पूर्व सीएम हरीश रावत के बेटे और यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष आनन्द रावत ने शनिवार को फेसबुक पर एक पोस्ट साझा करते हुए उत्तराखंड के नेताओं पर तंज कसा था। हांलांकि उनकी पोस्ट में उन्होंने युवकों को संबोधित किया है। पोस्ट में उन्होंने लिखा कि सफलता के लिए स्किल कम्युनिकेशन जरुरी है। आज हमारे राज्य में नेताओं ने 72 polytechnic और 48 ITI खोल दिए हैं जो भारत के अन्य राज्यों की अपेक्षा सबसे अधिक है। आज हमारे प्रदेश के polytechnic के अनुभवी युवाओं को मात्र 13000 और ITI अनुभवी युवकों को मात्र 10400 रुपए सिडकुल में मिलते हैं।‌

आनन्द रावत लिखते हैं कि दूसरे राज्यों में स्किल कम्युनिकेशन पर जोर दिया जाता है और अपने अनुभव कारीगर में दक्ष युवाओं को अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी रोजगार उपलब्ध कराती है, लेकिन उत्तराखंड के नेता और उनके समर्थक जन्मदिन की पोस्ट या शोक संदेश देने में व्यस्त हैं, फिर चाहे वह उपाध्याय हो, भुवन कापड़ी, सुमित हृदयेश, हरीश रावत या फिर रितु खंडूरी, सबके सोशल मीडिया पर यही पोस्ट मिलेंगी।

आनन्द रावत लिखते हैं कि ऐसे में विकास कौन करेगा। रोजगार के अवसर उपलब्ध कौन कराएगा। मेरे पिता ने शायद मेरी सभी बातें एक नेता की दृष्टि से सुनी और मुझे येड़ा समझा। गौरतलब है कि इस पोस्ट पर काफी कमेंट आ रहे हैं। कई लोग आनंद रावत का सपोर्ट कर रहे हैं तो कई लोग इस पोस्ट पर सवाल उठा रहे हैं। देखने वाली बात यह होगी कि सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहने वाले हरीश रावत इस पोस्ट का कोई जवाब देते हैं या फिर नहीं।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts