Connect with us

Uncategorized

हड़कंप: हिमाचल विधानसभा के बाहर खालिस्तानी झंडे लगने के बाद खलबली, दीवारों पर लिखा खालिस्तान

धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में उस समय हड़कंप मच गया जब विधानसभा भवन के बाहर खालिस्तानी झंडे नजर आए. इन झंडों पर खालिस्तान लिखा हुआ था. मामला सामने आने के बाद इन्हें पुलिस ने मौके पर जाकर उतार दिया. पुलिस ने बताया कि यहां के स्थानीय लोगों ने अल सुबह विधानसभा के मेन गेट पर काले झंडे लगने की सूचना दी. पुलिस गहनता से जांच में जुटी है।
बता दें कि धर्मशाला तपोवन स्थित विधानसभा भवन की एक वीडियो भी वायरल हो रही है. ये वीडियो विधानसभा भवन के बाहर गेट की है जहां पर खालिस्तानी झंडे नज़र आ रहे हैं. ये वीडियो 12 सेकेंड की है. वीडियो वायरल होने के बाद धर्मशाला में हड़कंप मचा. ये झंडे किसने लगाये इसकी जांच पड़ताल चल रही है. वहीं मामले की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीएम मौके पर पहुचे।

बता दें कि विधानसभा की दीवारों पर भी खालिस्तान लिखा गया है. अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि ये झंड़े किसने यहां पर लगाए हैं. फिलहाल पुलिस स्थानीय लोगों से पूछताछ कर ये पता लगाने में जुटी है कि आखिर ये झंडे किसने और क्यों लगाए हैं।
हिमाचल प्रदेश के पड़ोसी राज्यों में लगातार बढ़ती आतंकवाद मॉड्यूल पकड़े जाने की घटनाओं को लेकर हिमाचल भी सरकार ने चौकसी और सुरक्षा बढ़ाई थी. बावजूद इसके इस तरह की वारदात हो जाना सुरक्षा व्यस्था पर सवाल उठा रही है. बता दें कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा था कि पड़ोसी राज्यों में लगातार आतंकी मॉड्यूल्स का सक्रिय होना और भारी असले के साथ पकड़ा जाना चिंताजनक है. हिमाचल ने भी एहतियातन सुरक्षा को लेकर निगरणी बढ़ाई है. हिमाचल की सीमाओं पर अतिरिक्त पहरा रहेगा.

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा था कि पंजाब हरियाणा उत्तर प्रदेश जम्मू कश्मीर में लगातार इस तरह के अपराधिक छवि और आतंकवादी संगठनों से जुड़े हुए लोगों का पकड़े जाना सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता का ही नतीजा है. लेकिन पड़ोसी राज्यों में घटनाओं को देखकर हिमाचल प्रदेश को भी मुस्तैद रहने की जरूरत है. इस को लेकर सुरक्षा एजेंसियों पुलिस को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए हैं और ऐसे किसी भी अपराधिक तत्वों पर लगातार निगरानी रखने को भी कहा गया है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts