Connect with us

Uncategorized

SSP ने किया 60 पुलिस कर्मियों के कार्य क्षेत्र में फेरबदल

हल्द्वानी। एसएसपी पंकज भट्ट ने सालों से थाना-चौकियों में जमे 60 हेड कांस्टेबल और सिपाहियों की तबादला सूची जारी की है। इसमें सबसे अधिक कोतवाली हल्द्वानी और रामनगर के सिपाही व हेड शामिल हैं। ªजो थाना-चौकियों ऑफिसों का काम संभाल रहे थे। बताया जा रहा है कि इन सिपाहियों की थाना-चौकियों में इतनी पकड़ हो गई थी कि दरोगा तक भी इनके आगे कुछ नहीं थे। लेकिन शुक्रवार को एसएसपी के एकाएक लिस्ट जारी करने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है। हर कोई अपना-अपना नाम तलाशता दिखाई दिया। हालांकि बताया जा रहा है कि सिपाहियों के इच्छा अनुसार ही अधिकतर तबादले हुए हैं। एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया शुक्रवार को 60 सिपाही व हेड के तबादले किए गए हैं। इसके अलावा भी अगर कोई लंबे समय से एक ही जगह जमे हैं तो उनका भी तबादला किया जाएगा।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts