Connect with us

Uncategorized

आंखों में मिर्च डालकर 10 लाख की लूट : सारी रात सर्चिंग पर लगी रही पुलिस टीमें, नहीं लग पाया लुटेरे का सुराग

देहरादून : स्टेट बैंक आफ इंडिया की शिमला बाइपास शाखा के बाहर व्यक्ति की आंखों में मिर्च डालकर 10 लाख रुपये की लूट करने वाले आरोपित का अब तक कोई पता नहीं लग पाया है। पुलिस की कई टीमें रात भर सर्च अभियान व सीसीटीवी कैमरे खंगालने पर लगी रहीं।

पुलिस की विभिन्न टीमें आरोपित को पकड़ने में लगीं

पुलिस को अब तक ऐसा कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया है, जिससे पुलिस आरोपित के नजदीक पहुंच सके। लूट की घटना के बाद पुलिस की विभिन्न टीमें आरोपित को पकड़ने में लगी हुईं थीं। कुछ टीमें आरोपित के भागने वाले रूट पर सर्च कर रहीं थीं तो कुछ टीमें आरोपित के आने व भागने वाले रूट पर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही थीं।

आरोपित चंद्रबनी के रास्ते से पैदल ही हुआ फरार

पुलिस की मानें तो आरोपित आने वाले रूट पर तो दिख रहा है, लेकिन भागने वाले रूट पर कुछ ही दूरी तक उसकी फुटेज मिली और इसके बाद फुटेज नहीं मिल पाई है। बताया जा रहा है कि आरोपित चंद्रबनी के रास्ते से पैदल ही फरार हुआ है।

आरोपित के बारे में कोई सुराग नहीं लग पाया

गौरतलब है कि गुरुवार शाम को बैंक से रुपये निकालकर ला रहे राधा कृष्ण नैनवाल व उनके पिता की आंखों में मिर्च डालकर रुपये लूटकर आरोपित फरार हो गया था। आसपास के व्यक्तियों ने कुछ दूरी तक उसका पीछा किया, जहां वह सात लाख रुपये छोड़कर तीन लाख रुपये फरार हो गया। पुलिस सारी रात आरोपित की तलाश में जुटी रही, लेकिन अभी तक आरोपित के बारे में कोई सुराग नहीं लग पाया है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts