Connect with us

Uncategorized

हिमाचल कांग्रेस सचिव चंद्रशेखर पर SC-ST एक्ट के तहत केस, गिरफ्तारी की तलवार लटकी

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सचिव और धर्मपुर के कांग्रेस प्रत्याशी रहे चंद्रशेखर के खिलाफ पुलिस थाना धर्मपुर में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है. एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने इसकी पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि उपमंडल निवासी जौंकी राम, बसंत सिंह व जीत सिंह की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की है.

शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि दो मई को मंडल कांग्रेस की ओर से धर्मपुर एसडीएम कार्यालय के बाहर सत्याग्रह रूपी आंदोलन किया गया, जिसमें कांग्रेस नेता ने अनुसूचित जाति से संबंध रखने वाली जातियों को उनके उपनाम से संबोधित किया और उनका अपमान किया. जबकि सुप्रीम कोर्ट के अनुसार जाति विशेष को उनके उपनाम से पुकारना प्रतिबधिंत है. इससे अनुसूचित जाति के लोगों को भारी ठेस पंहुची है. पूरा अनुसूचित समाज इन शब्दों की कड़ी निंदा करता है.

एसपी ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. उसके बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी. गैरजमानती धारा होने के चलते अब कांग्रेस नेता की गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है. मामले की जांच डीएसपी रैंक के अधिकारी करेंगे. उधर, आरोपी कांग्रेस नेता ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है.

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts