Connect with us

Uncategorized

उत्‍तराखंड : प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट ने छोड़ी पार्टी, कहा – पार्टी में अंतर्कलह से दुखी

देहरादून : उत्‍तराखंड कांग्रेस में अंतरकलह थमने का नाम नहीं ले रही है। शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट ने पार्टी छोड़ने की घोषणा कर दी। इंटरनेट मीडिया पर अपनी पोस्ट के जरिए उन्‍होंने यह घोषणा की।

जोत सिंह बिष्ट ने कहा कि वह पार्टी में अंतर्कलह से दुखी हैं। कहा कि नेतृत्व की पांत में बैठे लोग लगातार हार के बाद भी सबक नहीं ले रहे हैं और व्यक्तिगत हितों के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

सपा ने छह जिलों में घोषित किए जिला अध्यक्ष

समाजवादी पार्टी ने चम्पावत विधानसभा सीट के उपचुनाव और पंचायत चुनावों के मद्देनजर जिला व महानगर अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। सपा प्रदेश अध्यक्ष डा सत्यनारायण सचान ने बताया कि पार्टी ने चम्पावत उप चुनाव लडऩे का निर्णय लिया है। इसके लिए तीन नामों का पैनल केंद्रीय नेतृत्व को भेज दिया गया है। जल्द ही पार्टी के प्रत्याशी की घोषणा कर दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि उप चुनाव व आने वाले पंचायत चुनाव के मद्देनजर छह जिलों में पदाधिकारियों के नाम की घोषणा कर दी गई है। उत्तरकाशी में विजय बहुगुणा को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। पौड़ी में सुभाष नेगी को जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। हरिद्वार में अंकित चौधरी को जिलाध्यक्ष और सुमित तिवारी को महानगर अध्यक्ष बनाया गया है।

रुड़की में शरद पांडेय को महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। ऊधमसिंह नगर में योगेंद्र यादव को जिलाध्यक्ष, काशीपुर में कासिम चौधरी को महानगर अध्यक्ष बनाया गया है। अल्मोड़ा जिले की कमान रमेश सनवाल व पिथौरागढ़ जिले की कमान बलराम सिंह को दी गई है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts