Connect with us

Uncategorized

पौड़ी के मरखोला गांव में गुलदार ने महिला पर किया हमला, घायल; मवेशियों के लिए खेत में लेने गई थी घास

पौड़ी : चाकीसैंण तहसील के एक गांव में मवेशियों के लिए घास लेने खेत में गई महिला को गुलदार ने हमला कर घायल कर दिया। पीएचसी चाकीसैंण में प्राथमिक उपचार उपचार के बाद घायल महिला को जिला चिकित्सालय पौड़ी लाया गया। जहां उपचार के बाद महिला को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। फिलवक्त इस घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत बनी हुई है।

तहसील चाकीसैंण के मरखोला गांव निवासी चंदन सिंह नेगी की पत्नी 42 वर्षीय देवी बीते बुधवार की सायं करीब साढ़े चार बजे खेत में घास लेने गई थी। इसी दौरान घात लगाए गुलदार ने देवी पर हमला कर दिया है। महिला के शोर मचाने के बाद गुलदार भाग खड़ा हुआ। क्षेत्र के ग्रामीणों ने प्रशासन व वन विभाग से क्षेत्र को गुलदार के आतंक से निजात दिलाए जाने व घायल को मुआवजा दिए जाने की मांग की है। प्रभारी एसडीएम चाकीसैंण आकाश जोशी ने बताया कि घटना के बाद वन विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं। वन क्षेत्राधिकारी पैठाणी रश्मि ध्यानी के मुताबिक मरखोला गांव में गुलदार के हमले की घटना के बाद विभाग की टीम ने गश्त बढ़ा दी है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts