Connect with us

Uncategorized

ऋषिकेश में गोवा बीच पर गंगा में डूबा गाजियाबाद का युवक, दूसरे को राफ्टिंग गाइड ने बचाया

ऋषिकेश : गोवा बीच घाट पर नहाते हुए एक युवक गंगा में डूब गया, जबकि एक को पुलिस ने बचा लिया। जानकारी के मुताबिक रविवार दोपहर थाना लक्ष्मणझूला के अंतर्गत गोवा बीच घाट पर कुछ लोग नहा रहे थे।

इस दौरान गाजियाबाद के एक कालेज में पढ़ने वाले दो दोस्त रामांश पाठक (22 वर्ष) निवासी सुशील नगर, उरई जालौन, उत्तर प्रदेश और आयुष (22 वर्ष) निवासी समस्तीपुर बिहार डूबने लगे।

गंगा में उस वक्त कुछ लोग राफ्टिंग कर रहे थे। इस बीच एक राफ्टिंग गाइड ने आयुष को बचा लिया, जबकि रामांश गंगा के तेज बहाव में लापता हो गया। थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह कुंवर ने बताया कि युवक की तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है। युवक के स्वजन को घटना की सूचना दे दी गई है।

गंगा में कूदी महिला को पुलिस ने बचाया

गंगा तट आस्था पथ पर शनिवार शाम एक महिला ने गंगा में छलांग लगा दी। गश्त कर रहे पुलिस कर्मियों ने गंगा में कूद कर महिला को सुरक्षित बाहर निकाला। उसके बाद महिला को स्वजन के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक पति के साथ अनबन के कारण महिला ने यह कदम उठाया।

कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रवि सैनी ने बताया कि पूछताछ करने पर उक्त महिला अनीता निवासी बनखंडी ऋषिकेश ने बताया कि उसकी किसी बात को लेकर अपने पति से अनबन हो गई थी। जिसके बाद उनसे नाराज होकर गंगा में छलांग लगाई।

गंगा में डूब रहे दो पर्यटकों को बचाया

मुनिकीरेती के नाव घाट पर शनिवार को गंगा में नहाते वक्त लखनऊ से आए दो पर्यटक डूबने लगे। जिन्हें जल पुलिस की टीम ने बचाया। प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि शनिवार को नाव घाट पर लखनऊ से नौ लोग स्नान के लिए आए थे।

इनमें अनुकर्ष और अभिनंदन दुबे निवासी गोमती नगर लखनऊ उत्तर प्रदेश पानी के तेज बहाव में आकर डूबने लगे। समीप मौजूद जल पुलिस के जवान सुभाष ध्यानी, विदेश चौहान, रवि राणा, रविंद्र, पुष्कर रावत, महेंद्र चौधरी ने गंगा में रेस्क्यू कर दोनों पर्यटकों को सकुशल गंगा से बाहर निकाला।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts