Connect with us

Uncategorized

Covid-19 Updates: दिल्ली में कोरोना के 1485 मामले आए सामने, संक्रमण दर 4.89 प्रतिशत

दिल्ली में रविवार को कोविड-19 के 1,485 नए मामले आए और एक भी मरीज की मौत नहीं हुई. जबकि संक्रमण दर 4.89 प्रतिशत दर्ज की गयी. शहर के स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा आंकड़ों के अनुसार, नए मामलों से राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 18,84,560 पहुंच गयी है जबकि मृतकों की संख्या 26,175 पर है. शनिवार को शहर में कोविड-19 के 1,520 मामले आए थे और एक मरीज की मौत हुई थी जबकि संक्रमण दर 5.10 प्रतिशत दर्ज की गयी.

राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को कोविड-19 के 1,607 मामले आए थे और दो मरीजों की मौत हुई जबकि संक्रमण दर 5.28 प्रतिशत दर्ज की गयी थी. राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 1,490 मामले आए और दो मरीजों की मौत हुई जबकि संक्रमण दर 4.62 प्रतिशत दर्ज की गयी थी.

 नगर निगम ने एक आदेश जारी कर दिया है
वहीं, कल खबर सामने आई थी कि कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी के बीच दक्षिण दिल्ली नगर निगम (SDMC) ने उसके स्वास्थ्य केंद्रों पर आ रहे दीर्घकालीन बीमारियों से ग्रस्त रोगियों को एक महीने की अग्रिम दवाएं देने का फैसला किया है. अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी थी. एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘अगर उन्हें अधिक समय के लिए दवाएं मिल जाती है तो उन्हें अस्पताल नहीं जाना पड़ेगा, जिससे उनके कोविड-19 से संक्रमित होने की संभावना बहुत कम होगी.’’ अधिकारियों ने यह भी कहा कि नगर निगम ने अपने अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों पर कोविड मरीजों के लिए व्यापक बंदोबस्त किए हैं, जिसमें अलग पंजीकरण काउंटर, प्रतीक्षा कक्ष, कतारें और जांच प्रयोगशालाएं बनाना शामिल हैं. अधिकारियों ने कहा कि इस संबंध में नगर निगम ने एक आदेश जारी कर दिया है.

 एक महीने की दवाएं दी जानी चाहिए
एसडीएमसी ने कहा, ‘‘हमारे स्वास्थ्य केंद्रों पर आ रहे वरिष्ठ नागरिकों को प्राथमिकता के आधार पर पहले देखा जा रहा है क्योंकि वे संक्रमण के लिहाज से सबसे अधिक संवेदनशील समूह के लोग हैं. गैर-कोविड मरीज खासतौर से दीर्घकालीन बीमारियों से जूझ रहे लोगों को कम से कम एक महीने की दवाएं दी जानी चाहिए.’’

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts