Connect with us

Uncategorized

चार धाम यात्रा मार्ग के रेस्टोरेंट नहीं वसूलेंगे सर्विस चार्ज

देहरादून। चारधाम यात्रा मार्ग पर स्थित रेस्टोरेंटों में सर्विस चार्ज वसूलने पर रोक लगा दी गई है। श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए स्कूल-कॉलेजों में पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। वाहनों की संख्या बढ़ने पर ऋषिकेश-हरिद्वार में वाहनों को रोका जाएगा। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने सभी नगर निकायों के अधिकारियों व पुलिस अधिकारियों को यह निर्देश दिए।
चारधाम यात्रा रूट के सभी नगर निकाय के अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों के साथ कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने विधानसभा स्थित कक्ष में बैठक की। बैठक में यात्रियों के ठहराव, पार्किंग, शौचालय की व्यवस्था पर चर्चा हुई। मंत्री ने कहा कि सभी रेस्टोरेंट संचालक जीएसटी बिल के साथ लेते है। ऐसे में सर्विस चार्ज देना कोई आवश्यक नहीं है।

मंत्री ने स्वच्छता, दवा छिड़काव, पार्किंग, रैन बसेरों की स्थिति जानी। उन्होंने कहा कि यात्रियों से दुर्व्यवहार की शिकायत मिलेगी तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने रायवाला और थराली में मीट की दुकानें यात्रा सीजन में बंद रखने या उन्हें ढंककर रखने के निर्देश दिए।
मंत्री ने निर्देश दिए कि एक मई से सभी निकायों में प्रतिदिन तीन चरणों मे सफाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कोई यात्री अपने प्रदेश जाकर यह न कह सके कि उत्तराखंड से बीमार होकर आए हैं।इसके लिए रोजाना सभी निकाय अपने क्षेत्रों में कीटनाशक दवा छिड़काव करेंगे।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts