Connect with us

Uncategorized

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष माहरा का कुमाऊं दौरा कल से, देखें क्या है कार्यक्रम

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के ने नव नियुक्त अध्यक्ष करन माहरा कल 20 अप्रैल को हल्द्वानी पहुंच रहे हैं। वह तीन दिवसीय भ्रमण पर कुमाऊं में रहेंगे।
कांग्रेस के महासचिव संगठन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा कल दिल्ली से प्रस्थान कर देर रात हल्द्वानी पहुचंगे। 21 अप्रैल को सुबह 11 बजे स्वराज आश्रम हल्द्वानी में प्रेसवार्ता करेंगे। कार्यकताओं से मुलाकात के बाद एक बजे रानीखेत के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर दो बजे खैरना में कार्यकताओं से भेंट करेंगे। देर शाम रानीखेत में कार्यकताओं के साथ बातचीत करेंगे। 22 अप्रैल को वह व्यक्तिगत कार्यक्रमों के अलावा कार्यकताओं से भी मिलेंगे। प्रदेश अध्यक्ष श्री माहरा ने बताया कि अभी यह उनका व्यक्तिगत कार्यक्रम है। प्रदेश भ्रमण का विधिवत कार्यक्रम वह गढ़वाल मंडल से शुरू करेगे। कोशिश होगी कि हर जिले में कार्यकताओं से मुलाकात कर उनके मन की बात को सुना जाए।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts