Connect with us

Uncategorized

स्कूटी का खुला हुआ साइड स्टैंड बना युवक के मौत की वजह, भयानक हादसा

भीमताल। भीमताल में गुरूवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां विनायक के पास स्कूटी सवार युवक ट्रक की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई। युवक का सिर ट्रक के पिछले पहिए के नीचे आने से बुरी तरह से कुचल गया था। हादसा सुबह 11 बजे का बताया जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। हादसे में जान गंवाने वाला हल्द्वानी निवासी युवक बताया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक गुरूवार की सुबह 11 बजे युवक स्कूटी से भीमताल की ओर से पहाड़ के लिए जा रहा था। इस दौरान पहाड़ से गैस का सिलेंडर लेकर भीमताल के लिए लौट रहे ट्रक संख्या यूके 04 सीबी 3122 आ रहा था। अचानक स्कूटी अनियंत्रित होकर ट्रक के टायर के नीचे आ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कूटी का साइड स्टैंड खुला था। इसी कारण मोड़ पर स्कूटी सवार अनियंत्रत होकर ट्रक के पिछले टायर में आ गया और मौके में उसकी मौत हो गई
स्कूटी से मिले दस्तावेज के अनुसार मृतक की शिनाख्त भरत पुत्र चंद्रशेखर निवासी कुलियालपुरा नवाबी रोड हल्द्वानी के रूप में हुई है। एसआई राजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि शव का पंचनाम भारकर पोस्रटमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं परिजनों की हादसे की सूचना दे दी गई है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts