Connect with us

Uncategorized

रेस्टोरेंट संचालक का शव मिलने से सनसनी, अल्मोड़ा का मामला

खबर शेयर करें -

अल्मोड़ा। नगर से लगे घुरसो गांव के पास आज सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक रेस्टोरेंट संचालक बताया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घुरसो, कालीमठ के पास आज सुबह लोगो को एक व्यक्ति का शव दिखा। लोगो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद चौकी प्रभारी एनटीडी एसआई बिशन लाल अपनी टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे। मृतक की शिनाख्त करने पर उसकी पहचान महेंद्र सिंह भाकुनी पुत्र स्व. जगत सिंह, निवासी ग्राम बेह, पातलीबगड़ अल्मोड़ा के रूप में हुई। मृतक नगर के जाखनदेवी मोहल्ले में किराए के कमरे में रहता था।
यह हादसा बीती रात हुवा है। पुलिस को शनिवार यानी आज सुबह करीब 6 बजे घटना की सूचना मिली। पुलिस के मुताबिक मृतक के शरीर में चोट के कोई निशान नही है। पुलिस अंदेशा जता रही है कि मृतक अपने कालीमठ स्थित रेस्टोरेंट से वापस अल्मोड़ा की ओर आ रहा होगा। इस दौरान वह मुख्य सड़क से बाइक समेत घुरसो लिंक मार्ग में जा गिरा।
फिलहाल पुलिस ने परिजनो को बुलाकर पंचायतनामा की कार्यवाही के बाद शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts