Connect with us

अपराध

हल्द्वानी में बड़ी चोरी का खुलासा, 5 तोला सोना और 2 लाख 30 हजार नगद बरामद, शातिर चोर गिरफ्तार*

 

 

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर बड़ी चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 5 तोला सोने के जेवरात और 2 लाख 30 हजार रुपये नगद बरामद हुए हैं।

 

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने प्रेस वार्ता में बताया कि दिनांक 25-11-2026 को हल्द्वानी निवासी अतुल नागपाल ने अपने घर में चोरी होने की सूचना दी थी। इस पर कोतवाली हल्द्वानी में मुकदमा अपराध संख्या 400/26 पंजीकृत किया गया।

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी हल्द्वानी, सीओ हल्द्वानी लव शर्मा के नेतृत्व में एसएचओ प्रभारी रोहतास सागर, चौकी इंचार्ज कृपाल सिंह सहित विशेष टीम गठित की गई। टीम ने मैनुअल, टेक्निकल और सीसीटीवी सर्विलांस के आधार पर आरोपी को ट्रेस किया।

 

गिरफ्तार आरोपी की पहचान *आसिफ पुत्र शमीम अहमद, निवासी लेन नंबर 18, आजाद नगर, चोरगलिया रोड, हल्द्वानी* के रूप में हुई है। आरोपी पेशे से इलेक्ट्रीशियन का काम करता है।

 

पूछताछ में पता चला कि आरोपी ने कुछ सोने के जेवरात एक व्यक्ति को देकर 2 लाख 30 हजार रुपये नगद लिए थे। पुलिस अब उस व्यक्ति की भूमिका की भी जांच कर रही है। आरोपी को पीसीआर पर लेकर सभी बिंदुओं पर पूछताछ की जाएगी।

 

एसएसपी ने खुलासा करने वाली पूरी टीम को 2000 रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की।

 

 

Advertisement
Continue Reading

More in अपराध

Recent Posts

Facebook

Trending Posts