अपराध
उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, अर्पण यदुवंशी बने नैनीताल के नए एसएसपी, मनुनाथ टीसी को पीएसी की कमान
**17 पुलिस अधिकारियों के तबादले, मणिकांत मिश्रा को फिर मिली ऊधमसिंह नगर की जिम्मेदारी
देहरादून। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच शासन और पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। शासन ने पुलिस विभाग में 17 अधिकारियों के स्थानांतरण और नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस सूची में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक, सेनानायक और अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी शामिल हैं। सबसे महत्वपूर्ण बदलाव नैनीताल जिले में हुआ है, जहां अर्पण यादववंशी को नया एसएसपी बनाया गया है। वहीं, नैनीताल के मौजूदा एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी को 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर का सेनानायक बनाया गया है।
सरकार ने ऊधमसिंह नगर जिले के एसएसपी रहे मणिकांत मिश्रा पर एक बार फिर भरोसा जताया है। उन्हें पुलिस अधीक्षक अभिसूचना से हटाकर दोबारा ऊधमसिंह नगर का एसएसपी बनाया गया है। अर्पण यादववंशी को सेनानायक एसडीआरएफ से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
तबादला सूची के अनुसार जगदीश चंद्र को एसपी पौड़ी से एसपी बागेश्वर बनाया गया है। देवेंद्र पिंचा को सेनानायक 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर से एसपी पौड़ी भेजा गया है। पंकज भट्ट को सेनानायक 46वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर से सेनानायक आईआरबी प्रथम, बेलपड़ाव की जिम्मेदारी दी गई है।
मणिकांत मिश्रा को एसपी अभिसूचना से एसएसपी ऊधमसिंह नगर बनाया गया है। आईपीएस श्वेता चौबे को दोबारा आईआरबी द्वितीय का कमांडेंट बनाया गया है। अमित श्रीवास्तव प्रथम को पुलिस अधीक्षक सीआईडी सेल, देहरादून से पुलिस अधीक्षक अभिसूचना की जिम्मेदारी दी गई है। रीता चौबे को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी से सेनानायक आईआरबी द्वितीय बनाया गया है।
अमित श्रीवास्तव द्वितीय को पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय से पुलिस अधीक्षक चमोली भेजा गया है। विशाखा अशोक भदाणे को आईआरबी द्वितीय से पुलिस मुख्यालय भेजा गया है। अजय कुमार गणपति को एसएसपी ऊधमसिंह नगर से सेनानायक एसडीआरएफ बनाया गया है।
सर्वेश पंवार को एसएसपी पौड़ी से पुलिस अधीक्षक सुरक्षा, अभिसूचना मुख्यालय भेजा गया है। जितेंद्र मेहरा को पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय से पुलिस अधीक्षक बागेश्वर बनाया गया है। सरिता डोबाल को एसपी अभिसूचना मुख्यालय से एसएसपी टिहरी की जिम्मेदारी मिली है। हरीश वर्मा को सेनानायक आईआरबी प्रथम, बेलपड़ाव से सेनानायक 46वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर भेजा गया है। सुरजीत पंवार को पुलिस अधीक्षक चमोली से पुलिस मुख्यालय भेजा गया है। शाहजहां जावेद खान को अपर पुलिस अधीक्षक यातायात निदेशालय से पुलिस अधीक्षक फायर सर्विस की जिम्मेदारी दी गई है।
