Connect with us

उत्तराखण्ड

बड़ी खबर: डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल, 6 राज्यों में राज्यपाल बदले

बड़ी खबर: डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल, 6 राज्यों में राज्यपाल बदले

 

हल्द्वानी / नई दिल्ली। राष्ट्रपति भवन से आज 6 राज्यों के लिए नए राज्यपालों की नियुक्ति का बड़ा ऐलान हुआ है। इसमें उत्तराखंड को नया राज्यपाल मिल गया है। *मध्य प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व सांसद डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल बनाया गया है।*

 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 12 अक्टूबर 2026 को जारी Press Communique में इन नियुक्तियों को मंजूरी दी है।

 

*कौन कहां का राज्यपाल बना – पूरी लिस्ट:*

 

*1. उत्तराखंड – डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने राज्यपाल*

उत्तराखंड के वर्तमान राज्यपाल की जगह अब डॉ. बिसेन लेंगे। वे बालाघाट से कई बार सांसद और विधायक रहे हैं और पार्टी के अनुभवी नेता माने जाते हैं।

 

*2. केरलम – ओम प्रकाश माथुर बने राज्यपाल*

अभी तक सिक्किम के राज्यपाल रहे ओम प्रकाश माथुर को अब केरलम भेजा गया है।

 

*3. तमिलनाडु – राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर बने राज्यपाल*

केरलम के राज्यपाल रहे आर्लेकर को अब तमिलनाडु की जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें इस साल मार्च में तमिलनाडु का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया था, अब उन्हें पूर्णकालिक राज्यपाल बना दिया गया है।

 

*4. ओडिशा – ब्रज मोहन राम बने राज्यपाल*

झारखंड के वरिष्ठ भाजपा नेता ब्रज मोहन राम को ओडिशा का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

 

*5. कर्नाटक – डॉ. सुधा यादव बनीं राज्यपाल*

भाजपा की वरिष्ठ नेत्री डॉ. सुधा यादव को कर्नाटक का राज्यपाल बनाया गया है।

 

*6. सिक्किम – दुष्यंत गौतम बने राज्यपाल*

दलित चेहरे और भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री रहे दुष्यंत गौतम को सिक्किम का नया राज्यपाल बनाया गया है।

 

राष्ट्रपति भवन ने स्पष्ट किया है कि ये सभी नियुक्तियां पदभार ग्रहण करने की तिथि से लागू होंगी।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

Recent Posts

Facebook

Trending Posts