Connect with us

अपराध

आधी रात घर में घुसा मौत का शिकारी, एक झटके में बुजुर्ग महिला ने ऐसे पलट दिया पूरा खेल

 

 

नैनीताल। जिले के गरमपानी क्षेत्र के बेतालघाट ब्लॉक की ग्राम पंचायत तल्ली सेठी में रविवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक तेंदुआ गांव के एक घर में घुस गया। घर में मौजूद बुजुर्ग महिला जीवंती देवी ने घबराने के बजाय साहस दिखाया और तेंदुए को कमरे में बंद कर बाहर से कुंडी लगा दी। महिला की इस सूझबूझ से तेंदुआ कमरे के भीतर ही कैद हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर तेंदुए को सुरक्षित पकड़ लिया और रेस्क्यू सेंटर भेज दिया।

 

ग्रामीणों के अनुसार, रविवार देर रात करीब दो बजे तेंदुआ जीवंती देवी के घर में घुस आया। तेंदुए को घर के भीतर देखकर महिला के सामने बड़ा खतरा खड़ा हो गया। इसके बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। तेंदुए को कमरे में देखकर जीवंती देवी ने कमरे के बाहर की कुंडी लगा दी, जिससे वह अंदर ही कैद हो गया।

 

घटना के बाद परिजनों के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर जुट गए। ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम गांव पहुंची और तेंदुए को कमरे से निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया। टीम ने तेंदुए को पकड़कर रेस्क्यू सेंटर भेज दिया।

 

जीवंती देवी के साहस की ग्रामीणों ने जमकर सराहना की। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुए जैसे खतरनाक वन्यजीव के सामने महिला ने जिस सूझबूझ और हिम्मत का परिचय दिया, वह काबिले तारीफ है। हालांकि, इस घटना ने क्षेत्र में वन्यजीवों की बढ़ती सक्रियता और ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर चिंता भी बढ़ा दी है।

 

ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में तेंदुओं को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाने और गश्त बढ़ाने की मांग की है। उनका कहना है कि आबादी वाले क्षेत्रों में वन्यजीवों की आवाजाही से लोगों की जान पर खतरा बना हुआ है। ऐसे में विभाग को समय रहते प्रभावी कदम उठाने चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

 

Continue Reading

More in अपराध

Recent Posts

Facebook

Trending Posts