उत्तराखण्ड
महेन्द्र के हाथों भुवन के मीडिया संसार का विस्तार…
महेन्द्र के हाथों भुवन के मीडिया संसार का विस्तार…
हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड ने प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट की सहमति के बाद प्रदेश मीडिया टोली का विस्तार किया है। पार्टी ने हल्द्वानी निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता भुवन जोशी को प्रदेश मीडिया सह-संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी है।
भुवन जोशी लंबे समय से भाजपा संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। इससे पूर्व वह प्रदेश सोशल मीडिया एवं आईटी संयोजक तथा मीडिया संपर्क विभाग के प्रदेश सह-संयोजक की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। हाल में वह प्रदेश मीडिया टोली में ऊधमसिंह नगर जिला मीडिया प्रभारी के रूप में भी जिम्मेदारी निभा रहे थे।
नई जिम्मेदारी मिलने पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भुवन जोशी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सांसद अजय भट्ट, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, विधायक बंशीधर भगत, विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, हल्द्वानी मेयर गजराज सिंह बिष्ट, पूर्व मेयर डॉ. जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला और भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट समेत कई पदाधिकारियों ने उनके मनोनयन पर शुभकामनाएं दीं।
भुवन जोशी ने नई जिम्मेदारी के लिए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और पार्टी संगठन का आभार जताते हुए कहा कि संगठन ने जो विश्वास जताया है, उसका पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश नेतृत्व, संगठन के पदाधिकारियों और मीडिया जगत के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए पार्टी की गतिविधियों तथा जनहित से जुड़े कार्यों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।