Connect with us

अपराध

दुस्साहस : कठुआ CISF कैंप में हेड कॉन्स्टेबल ने चलाई गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 जवानों की मौत

 

 

कठुआ CISF कैंप में हेड कॉन्स्टेबल ने चलाई गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 जवानों की मौत

 

सब-इंस्पेक्टर और दो कांस्टेबल भी मृतकों में शामिल, ड्यूटी बदलने के दौरान विवाद के बाद फायरिंग; कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश

 

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोली क्षेत्र में मंगलवार शाम CISF कैंप में हुई फायरिंग की घटना में असिस्टेंट कमांडेंट समेत चार जवानों की मौत हो गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, ड्यूटी बदलने के दौरान CISF जवानों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसी दौरान 2009 बैच के हेड कॉन्स्टेबल अवदेश कुमार ने अपने सहकर्मियों पर गोली चला दी।

 

दुस्साहस : कठुआ CISF कैंप में हेड कॉन्स्टेबल ने चलाई गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 जवानों की मौत

जान गँवाने वाले अधिकारी

फायरिंग में असिस्टेंट कमांडेंट अंकित कुमार पांडे, सब-इंस्पेक्टर लक्ष्मण सिंह, कांस्टेबल संजीव कुमार और कांस्टेबल मोहम्मद रफीक की मौत हुई है। अंकित कुमार पांडे कंपनी कमांडर के पद पर तैनात थे।

 

 

 

घटना शाम करीब सात बजे कठुआ स्थित सेवा-II हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट यूनिट में हुई। फायरिंग के बाद आरोपी हेड कॉन्स्टेबल को पुलिस के हवाले कर दिया गया। कठुआ जिला पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनाक्रम की जांच शुरू की।

 

 

 

 

घटना के कारणों की अभी आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हुई है। शुरुआती तौर पर इसे आपसी गोलीबारी की घटना के रूप में देखा जा रहा है। फायरिंग से पहले जवानों के बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ था और उसके बाद घटनाक्रम किस तरह आगे बढ़ा, इसकी जानकारी जांच पूरी होने के बाद स्पष्ट होगी।

 

CISF मुख्यालय ने मामले की कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिए हैं। CISF के महानिदेशक भी पूरे घटनाक्रम की निगरानी कर रहे हैं। पुलिस और CISF की ओर से मामले की जांच जारी है।

 

घटनास्थल हिमाचल प्रदेश की सीमा के नजदीक स्थित है और क्षेत्र की सीमा हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से लगती है। चार जवानों की मौत के बाद घटना को लेकर सुरक्षा एजेंसियों और विभागीय स्तर पर जांच की जा रही है।

 

 

फोटो असिस्टेंट कमांडेंट अंकित पाण्डेय

Continue Reading

More in अपराध

Recent Posts

Facebook

Trending Posts