Connect with us

अपराध

एमबीपीजी कॉलेज में मतगणना के दौरान बवाल, एबीवीपी प्रत्याशी हिरासत में; विरोध में धरने पर बैठे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने दौड़ाया

एमबीपीजी कॉलेज में मतगणना के दौरान बवाल, एबीवीपी प्रत्याशी हिरासत में; विरोध में धरने पर बैठे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने दौड़ाया

 

हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के दौरान मंगलवार रात उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब एबीवीपी के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी धीरज बिष्ट ने मतगणना से संबंधित प्रपत्र फाड़ दिए। घटना के बाद कॉलेज परिसर में अफरा-तफरी मच गई और पुलिस ने धीरज बिष्ट को हिरासत में ले लिया।

 

 

 

बताया जा रहा है कि मतगणना के दौरान किसी बात को लेकर विवाद बढ़ा और इसी बीच धीरज बिष्ट ने मतगणना के प्रपत्र फाड़ दिए। इसके बाद चुनाव प्रक्रिया को लेकर मौके पर हंगामा शुरू हो गया। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने हस्तक्षेप किया और एबीवीपी प्रत्याशी को हिरासत में ले लिया।

 

 

 

धीरज बिष्ट की हिरासत की सूचना मिलते ही एबीवीपी कार्यकर्ता और समर्थक आक्रोशित हो गए। कार्यकर्ताओं ने पुलिस कार्रवाई के विरोध में कॉलेज परिसर में धरना शुरू कर दिया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक की स्थिति बन गई।

 

 

 

मामला बढ़ने पर पुलिस ने धरने पर बैठे कार्यकर्ताओं को वहां से हटाने का प्रयास किया। विरोध जारी रहने पर पुलिस ने कार्यकर्ताओं को दौड़ा दिया, जिसके बाद परिसर में कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

 

छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के बीच हुए इस घटनाक्रम से चुनावी माहौल गरमा गया है। मौके पर पुलिस बल तैनात है और प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है। मतगणना से जुड़े प्रपत्र फाड़े जाने और उसके बाद हुई कार्रवाई को लेकर एबीवीपी कार्यकर्ताओं में नाराजगी बनी हुई है।

Continue Reading

More in अपराध

Recent Posts

Facebook

Trending Posts