Connect with us

उत्तराखण्ड

लगातार बढ़त की ओर आर्यन, MBPG छात्रसंघ चुनाव: आठवें राउंड में भी आर्यन बेलवाल की बढ़त कायम, प्रतिद्वंद्वी पीछे

 

 

MBPG छात्रसंघ चुनाव: आठवें राउंड में भी आर्यन बेलवाल की बढ़त कायम, प्रतिद्वंद्वी पीछे

 

हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव के अध्यक्ष पद की मतगणना लगातार आगे बढ़ रही है। आठवें राउंड की गिनती पूरी होने के बाद निर्दलीय प्रत्याशी आर्यन बेलवाल 830 वोटों के साथ सबसे आगे चल रहे हैं। एबीवीपी के धीरज बिष्ट को 476 वोट और एनएसयूआई के मेहुल साह को 635 वोट मिले हैं।

 

 

 

आठवें राउंड के आंकड़ों के अनुसार आर्यन बेलवाल अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मेहुल साह से 195 वोट आगे हैं। वहीं मेहुल साह और धीरज बिष्ट के बीच 159 वोटों का अंतर है।

 

इससे पहले पांचवें राउंड में आर्यन बेलवाल को 553, धीरज बिष्ट को 312 और मेहुल साह को 390 वोट मिले थे। छठे राउंड में आर्यन बेलवाल 648, धीरज बिष्ट 362 और मेहुल साह 490 वोट पर पहुंच गए थे। अब आठवें राउंड में आर्यन बेलवाल ने अपनी बढ़त को और आगे बढ़ाते हुए 830 वोट हासिल कर लिए हैं।

 

चुनाव प्रचार के दौरान भी आर्यन बेलवाल ने अपने प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशियों की तुलना में मजबूत बढ़त बनाई थी। मतगणना के अलग-अलग राउंड में सामने आए आंकड़े भी फिलहाल इसी बढ़त को दर्शा रहे हैं। हालांकि अभी मतगणना के अन्य राउंड बाकी हैं और अंतिम परिणाम सभी मतों की गिनती पूरी होने के बाद ही घोषित होगा।

 

 

 

एमबीपीजी कॉलेज में अध्यक्ष पद के लिए आर्यन बेलवाल, धीरज बिष्ट और मेहुल साह के बीच मुकाबला है। आठवें राउंड के बाद आर्यन बेलवाल की बढ़त बरकरार रहने से मतगणना के अगले राउंड पर भी सभी की नजरें टिकी हैं।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

Recent Posts

Facebook

Trending Posts