उत्तराखण्ड
आर्यन का अध्यक्ष बनना तय, एमबीपीजी कॉलेज में 15वें राउंड की मतगणना पूरी, अध्यक्ष पद पर आर्यन बेलवाल की बढ़त बरकरार, जीत निश्चित
आर्यन का अध्यक्ष बनना तय, एमबीपीजी कॉलेज में 15वें राउंड की मतगणना पूरी, अध्यक्ष पद पर आर्यन बेलवाल की बढ़त बरकरार, जीत निश्चित
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 15वें राउंड के बाद अध्यक्ष पद के मुकाबले में निर्दलीय प्रत्याशी आर्यन बेलवाल मजबूत बढ़त बनाए हुए हैं। उपलब्ध मतगणना के अनुसार आर्यन बेलवाल को 1419 वोट मिले हैं, जबकि एनएसयूआई के मेहुल शाह को 1084 और एबीवीपी के धीरज बिष्ट को 802 वोट प्राप्त हुए हैं।
आर्यन बेलवाल अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मेहुल शाह से 335 वोट आगे चल रहे हैं। 15वें राउंड के आंकड़ों ने अध्यक्ष पद के मुकाबले में उनकी स्थिति को मजबूत कर दिया है।
वहीं, मतगणना के दौरान एबीवीपी प्रत्याशी धीरज बिष्ट द्वारा मतगणना प्रपत्र फाड़े जाने के बाद हुए हंगामे और उनके हिरासत में लिए जाने से कॉलेज परिसर का माहौल भी तनावपूर्ण रहा। इसके विरोध में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने धरना दिया, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें मौके से हटाया।
15वें राउंड के बाद अध्यक्ष पद पर आर्यन बेलवाल की बढ़त ने चुनावी मुकाबले को निर्णायक मोड़ पर पहुंचा दिया है। अंतिम परिणाम की आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।

