उत्तराखण्ड
रेड अलर्ट : भारी बरसात की चेतावनी के चलते कल स्कूल की छुट्टी
नैनीताल में भारी बारिश के RED ALERT पर कल सभी स्कूल बंद, DM ने जारी किया आदेश
*नैनीताल, 25 सितंबर 2026:* मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के बाद जनपद नैनीताल में कल स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है।
निदेशक, भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 25.09.2026 को जारी पूर्वानुमान के अनुसार *दिनांक 26.09.2026 (शनिवार) को जनपद नैनीताल में RED ALERT* जारी किया गया है। जिसमें कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और 40-50 किमी प्रति घंटा की झोंकेदार हवाएं चलने तथा तीव्र से अति तीव्र वर्षा होने की संभावना व्यक्त की गई है। इससे नदियों/नालों/गधेरों में तेज जल प्रवाह और संवेदनशील स्थलों में भू-स्खलन की संभावना है।
इसको देखते हुए छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी / अध्यक्ष, जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, नैनीताल *ललित मोहन रयाल* ने आदेश जारी किया है।
*आदेश के अनुसार -*
दिनांक *26.09.2026 (शनिवार) को जनपद नैनीताल के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक संचालित) एवं समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रों में 01 दिवसीय अवकाश* घोषित किया जाता है।
विद्यालयों में कार्यरत प्रधानाचार्य/प्रधानाध्यापक/शिक्षकगण एवं कार्यालय स्टाफ हेतु भी अवकाश अनुमन्य रहेगा।
*नोट -* यह आदेश नैनीताल शहर क्षेत्रान्तर्गत संचालित आवासीय शैक्षणिक संस्थाओं एवं विद्यालयों पर लागू नहीं होगा, जहाँ छात्र-छात्राओं हेतु शैक्षणिक एवं आवासीय सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध हैं।
मुख्य शिक्षाधिकारी, नैनीताल एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी को आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। विचलन की दशा में सम्बंधित के विरुद्ध कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
*संख्या: 1884/13-सी.आर.ए.(आ.प्र.प्राधि.)/2026, दिनांक: 25 सितम्बर, 2026*


