Connect with us

उत्तराखण्ड

पुलिस उपाधीक्षक स्तर पर बड़ा फेरबदल, 14 अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

 

 

देहरादून। उत्तराखंड पुलिस विभाग में पुलिस उपाधीक्षक स्तर पर व्यापक प्रशासनिक बदलाव किया गया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के तहत कुल 14 अधिकारियों के तबादले और नई तैनाती की गई है। इनमें एक सहायक पुलिस अधीक्षक, सीधी भर्ती के 10 पुलिस उपाधीक्षक और पदोन्नति प्राप्त तीन पुलिस उपाधीक्षक शामिल हैं। विभिन्न जनपदों और पुलिस इकाइयों में रिक्त पदों के सापेक्ष अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

 

 

 

आदेश के मुताबिक आईपीएस-आरआर 2023 बैच के अधिकारी देव व्रत जोशी को सहायक पुलिस अधीक्षक के पद पर हरिद्वार में तैनाती दी गई है। पदोन्नति के बाद राजेश साह को बागेश्वर, प्रदीप पंत को 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार तथा नदीम अतहर को आईआरबी द्वितीय देहरादून में नई जिम्मेदारी दी गई है।

 

 

 

प्रशिक्षण पूरा करने वाले पुलिस अधिकारियों को भी अलग-अलग जिलों में तैनात किया गया है। दक्ष शोखंद को हरिद्वार, दिव्येश उपाध्याय को पौड़ी गढ़वाल, अंकित थपलियाल को ऊधम सिंह नगर और लव शर्मा को नैनीताल भेजा गया है।

 

 

 

इसी क्रम में तनुजा बिष्ट को टिहरी गढ़वाल, आदित्य तिवारी को देहरादून, समीरण भट्ट को नैनीताल, दीप्ति कैड़ा को पिथौरागढ़, अवनी तिवारी को रुद्रप्रयाग और विनय सिंह को नैनीताल में तैनाती मिली है।

 

पुलिस मुख्यालय के आदेश के बाद सभी अधिकारियों के संबंधित जनपदों और पुलिस इकाइयों में कार्यभार ग्रहण करने की प्रक्रिया शुरू होगी। इस प्रशासनिक फेरबदल के जरिए विभिन्न स्थानों पर रिक्त पदों को भरने के साथ पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने का प्रयास किया गया है। अधिकारियों को अपनी नई जिम्मेदारियों के अनुरूप जल्द कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

Recent Posts

Facebook

Trending Posts