Connect with us

अपराध

जुआ हारा तो वहीं डाल दी डकैती, 12 नकाबपोशों ने 8.20 लाख समेत लूटे मोबाइल और चेन

खबर शेयर करें -

जुआ हारा तो वहीं डाल दी डकैती, 12 नकाबपोशों ने 8.20 लाख समेत लूटे मोबाइल और चेन

हल्द्वानी। गोरापड़ाव में जुआ खेलने के दौरान रकम हारने के बाद एक शख्स ने उसी जगह डकैती की साजिश रच डाली। पुलिस के मुताबिक किच्छा निवासी यश सिडाना ने पहले गोरापड़ाव पहुंचकर जुआ खेला और रुपये हार गया। इसके बाद उसने वहां बड़ी रकम के साथ जुआ खेले जाने की जानकारी शातिर अपराधियों को दी और उनके साथ मिलकर डकैती की योजना बना डाली।

 

 

19 अगस्त की रात 12 नकाबपोश बदमाश तीन कारों से गोरापड़ाव स्थित नारायण दास के कार्यालय पहुंचे। बदमाशों ने खुद को एसओजी और पुलिस अधिकारी बताकर वहां जुआ खेल रहे 10 युवकों को हथियारों के बल पर बंधक बना लिया। इसके बाद उनके साथ लूटपाट की गई।

 

 

बदमाश करीब 8.20 लाख रुपये नकद, 12 मोबाइल फोन और सोने की तीन चेन लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली और वारदात में इस्तेमाल वाहनों की पहचान की।

 

 

 

पीलीभीत से दो गिरफ्तार

पुलिस ने सूचना के आधार पर पूरनपुर, पीलीभीत में दबिश देकर वंशप्रीत सिंह उर्फ पन्नू निवासी विथा अकबर, सितारगंज और रखवीर सिंह निवासी ईश्वरपुर, शीशगढ़, बरेली को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से पिस्टल, तमंचा और 66 हजार रुपये की नकदी बरामद की गई।

एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने यश सिडाना के बारे में जानकारी दी। पुलिस के अनुसार यश ही वारदात का मास्टरमाइंड है। वह पहले यहां जुआ खेलने आया था और रकम हारने के बाद उसने डकैती की योजना बनाई।

मास्टरमाइंड समेत 10 बदमाश फरार

पुलिस के अनुसार वारदात में कुल 12 बदमाश शामिल थे। इनमें से दो गिरफ्तार हो चुके हैं, जबकि मास्टरमाइंड यश सिडाना समेत 10 आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस ने सभी की पहचान कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी रखवीर सिंह के खिलाफ लूट, आगजनी और जानलेवा हमले समेत पांच मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। पुलिस दूसरे आरोपी वंशप्रीत के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है।

50 पुलिसकर्मियों की टीम ने खोला राज

डकैती के खुलासे के लिए पुलिस ने करीब 50 अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम लगाई थी। इसमें तीन एसपी, तीन निरीक्षक और 15 उपनिरीक्षक समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in अपराध

Recent Posts

Facebook

Trending Posts