Connect with us

उत्तराखण्ड

बड़ी खबर : संजीव आर्य को कांग्रेस संगठन में बड़ी जिम्मेदारी, यूपी के लिए बनाए गए AICC सचिव

खबर शेयर करें -

बड़ी खबर : संजीव आर्य को कांग्रेस संगठन में बड़ी जिम्मेदारी, यूपी के लिए बनाए गए AICC सचिव

नई दिल्ली/नैनीताल। कांग्रेस हाईकमान ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए उत्तराखंड के वरिष्ठ नेता और नैनीताल के पूर्व विधायक संजीव आर्य को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी अध्यक्ष की मंजूरी के बाद जारी आदेश में संजीव आर्य को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) का सचिव नियुक्त किया गया है। उन्हें उत्तर प्रदेश के AICC प्रभारी के साथ अटैच किया गया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

 

 

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, संजीव आर्य समेत छह नेताओं को उत्तर प्रदेश के लिए AICC सचिव बनाया गया है। इनके साथ अभिषेक दत्त, कुणाल चौधरी, जगदीश चंदर जांगिड़, वरुण चौधरी और अब्दुल हन्नान को भी नई जिम्मेदारी दी गई है।

 

 

संजीव आर्य उत्तराखंड कांग्रेस के प्रमुख चेहरों में गिने जाते हैं और नैनीताल विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। संगठन में उनकी सक्रिय भूमिका और राजनीतिक अनुभव को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें देश के सबसे महत्वपूर्ण राज्यों में शामिल उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी है।

 

 

इसी आदेश में उत्तर प्रदेश प्रभारी के साथ कार्य कर रहे छह निवर्तमान AICC सचिवों को कार्यमुक्त करते हुए पार्टी ने उनके योगदान की सराहना भी की है। कांग्रेस के इस फैसले को आगामी राजनीतिक रणनीति और संगठन को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखण्ड

Recent Posts

Facebook

Trending Posts