Connect with us

अपराध

ऑपरेशन प्रहार में बागेश्वर पुलिस की बड़ी कामयाबी, 1.472 किलो चरस के साथ दो तस्कर दबोचे

खबर शेयर करें -

 

ऑपरेशन प्रहार में बागेश्वर पुलिस की बड़ी कामयाबी, 1.472 किलो चरस के साथ दो तस्कर दबोचे

बागेश्वर। गोविन्द मेहता।

“नशा मुक्त उत्तराखंड” अभियान के तहत बागेश्वर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 1 किलो 472 ग्राम अवैध चरस के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल को भी सीज कर लिया है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

 

 

पुलिस के अनुसार, उत्तराखंड सरकार के नशामुक्त अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में “ऑपरेशन प्रहार” संचालित किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिलेभर में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

 

 

इसी क्रम में एसओजी टीम ने थाना कपकोट क्षेत्र के अंतर्गत पालीडुंगरा पुल के समीप वाहन चेकिंग के दौरान एक अपाचे मोटरसाइकिल (संख्या UK06AC4957) पर सवार दो युवकों को रोककर उनकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से कुल 1.472 किलोग्राम अवैध चरस बरामद हुई। बरामदगी के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया तथा तस्करी में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल को भी जब्त कर सीज कर दिया।

 

 

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान गोविन्द सिंह (32 वर्ष), पुत्र बहादुर सिंह, निवासी ग्राम सुमगढ़, थाना कपकोट, जनपद बागेश्वर तथा राजा रावत उर्फ राज रावत, पुत्र गोविन्द सिंह रावत, निवासी ग्राम सुमगढ़, थाना कपकोट, जनपद बागेश्वर के रूप में हुई है।

 

 

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना कपकोट में एफआईआर संख्या 48/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 08/20/60 में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच के दौरान अब पुलिस आरोपियों के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज खंगाल रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि चरस की खेप कहां से लाई गई थी और इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। गिरफ्तार आरोपियों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

 

इस सफल कार्रवाई में एसओजी टीम के उपनिरीक्षक जीवन सामन्त, कांस्टेबल कुलदीप वर्मा तथा कांस्टेबल चालक विजय कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक ने टीम के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि जिले में नशे के नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in अपराध

Recent Posts

Facebook

Trending Posts