Connect with us

अपराध

बागेश्वर : पति ने लगाया चरित्रहीनता का आरोप तो फांसी के फंदे पर झूल गई नवविवाहिता, सुसाइड नोट में खुला राज

खबर शेयर करें -

बागेश्वर : पति ने लगाया चरित्रहीनता का आरोप तो फांसी के फंदे पर झूल गई नवविवाहिता, सुसाइड नोट में खुला राज

 

बागेश्वर। उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के कौसानी क्षेत्र में एक 21 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। मामले में अब एक सुसाइड नोट मिलने के बाद कई गंभीर आरोप सामने आए हैं।

 

 

 

जानकारी के अनुसार भोजगण गांव निवासी रूपा देवी (21) पत्नी अमित सिंह का शव मंगलवार को गांव के ही गोशाला के भीतर फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला था। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

 

 

पुलिस जांच के दौरान मृतका के हाथ से लिखा एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। सुसाइड नोट में रूपा ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसमें लिखा है कि उस पर चरित्रहीनता और बेवफाई के झूठे आरोप लगाए गए, जिससे वह मानसिक रूप से बेहद आहत थी। मृतका ने यह भी लिखा कि उसे घर में सम्मान नहीं मिला और उसे नौकरानी की तरह रखा जाता था।

 

नोट में यह भी सामने आया है कि रूपा अपने घर की खुशहाली के लिए लगातार मंदिरों में पूजा और मन्नतें मांगती रही, लेकिन पारिवारिक तनाव और आरोपों के चलते वह मानसिक दबाव में आ गई।

 

इस संबंध में क्षेत्राधिकारी बागेश्वर ने बताया कि पुलिस ने सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

 

मृतका की मां ने भी मामले में कई गंभीर सवाल उठाए हैं। फिलहाल पुलिस जांच जारी है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in अपराध

Recent Posts

Facebook

Trending Posts