Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में रिकॉर्ड तोड़ प्रवेश, हर साल बढ़ रहा छात्रों का रुझान, इस सत्र में 6000 नए प्रवेश

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में रिकॉर्ड तोड़ प्रवेश, हर साल बढ़ रहा छात्रों का रुझान

हल्द्वानी। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है। विश्वविद्यालय में प्रवेश के आंकड़े हर वर्ष नई उपलब्धि दर्ज कर रहे हैं। वर्ष 2026 में यह आंकड़ा अब तक के सभी वर्षों को पीछे छोड़ते हुए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर नवीन चंद्र लोहनी के अनुसार, जनवरी 2026 तक कुल प्रवेश संख्या 39,436 रही, जिसमें DEBID डिफॉल्टर के 614 प्रवेश जोड़ने पर कुल आंकड़ा 40,050 तक पहुंच गया है। वहीं नए प्रवेशों की संख्या 5,994 रही, जो डिफॉल्टर जोड़ने के बाद 6,608 हो गई है। यह विश्वविद्यालय के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा माना जा रहा है।

पिछले वर्षों के आंकड़ों पर नजर डालें तो विश्वविद्यालय में लगातार वृद्धि का ट्रेंड साफ दिखाई देता है। जनवरी 2021 में जहां कुल 15,836 छात्र नामांकित थे, वहीं 2022 में यह संख्या बढ़कर 26,787 हो गई। वर्ष 2023 में कुल प्रवेश 28,760 और 2024 में 39,858 तक पहुंच गए। हालांकि 2025 में कुछ गिरावट के साथ यह आंकड़ा 33,501 रहा, लेकिन 2026 में फिर से तेजी से उछाल देखने को मिला है।

नए प्रवेशों के आंकड़ों में भी उतार-चढ़ाव के बावजूद समग्र वृद्धि का संकेत मिलता है। 2022 और 2023 में जहां नए प्रवेशों की संख्या क्रमशः 8,189 और 9,082 रही, वहीं 2026 में यह आंकड़ा 6,608 तक पहुंच गया है, जो स्थिर वृद्धि को दर्शाता है।

कुलपति प्रोफेसर लोहनी ने बताया कि विश्वविद्यालय में बढ़ती छात्र संख्या का मुख्य कारण लचीली शिक्षा प्रणाली, ऑनलाइन और दूरस्थ शिक्षा की सुविधा, तथा रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम हैं। उन्होंने कहा कि खासतौर पर दूरदराज क्षेत्रों के छात्र अब उच्च शिक्षा के लिए मुक्त विश्वविद्यालय को प्राथमिकता दे रहे हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि विश्वविद्यालय लगातार अपने पाठ्यक्रमों को अपडेट कर रहा है और डिजिटल माध्यमों को मजबूत बना रहा है, जिससे अधिक से अधिक विद्यार्थियों तक शिक्षा पहुंच सके।

शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का यह ग्रोथ ट्रेंड आने वाले वर्षों में और मजबूत होगा, जिससे राज्य में उच्च शिक्षा के प्रसार को नई दिशा मिलेगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखण्ड

Recent Posts

Facebook

Trending Posts