Connect with us

अपराध

बड़ी खबर: देहरादून में मॉर्निंग वॉक पर निकले रिटायर्ड ब्रिगेडियर की गोली लगने से मौत

बड़ी खबर: देहरादून में मॉर्निंग वॉक पर निकले रिटायर्ड ब्रिगेडियर की गोली लगने से मौत

देहरादून के मालसी क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां मॉर्निंग वॉक पर निकले रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी की गोली लगने से मौत हो गई। यह घटना उस समय हुई जब दो कार सवारों के बीच रास्ता देने को लेकर विवाद हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार, विवाद के दौरान एक कार सवार ने दूसरी गाड़ी को रोकने के इरादे से उसके टायर पर फायरिंग कर दी। लेकिन गोली लक्ष्य से भटककर सड़क किनारे टहल रहे ब्रिगेडियर मुकेश जोशी को जा लगी। गोली लगते ही वह गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घायल ब्रिगेडियर को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इस बीच, उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी मैक्स अस्पताल पहुंचे और मृतक के परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाए।

मंत्री ने कहा कि मालसी जैसे संवेदनशील इलाकों में पुलिस गश्त बढ़ाई जाएगी और जरूरी स्थानों पर पिकेट लगाए जाएंगे, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश जारी है।

Continue Reading

More in अपराध

Recent Posts

Facebook

Trending Posts