Connect with us

Uncategorized

मृतक टैक्सी ओनर के स्वजनों ने दी हत्या की तहरीर, शोक में व्यापारियों ने बाजार किया बंद

खबर शेयर करें -

 अल्मोड़ा से बुकिंग पर कार लेकर टनकपुर आए भैसियाछाना ब्लाक के ग्राम काचुला निवासी टैक्सी मालिक और होटल स्वामी की हत्या के बाद से हड़कंप मचा हुआ है। बीती रात शव पहुंच गया। शव देख मृतक की पत्नी और बच्चों का रोरोकर बुरा हाल है। मंगलवार की सुबह मृतक का जागेश्वर में अंतिम संस्कार किया गया।

शोक में व्यापारियों ने धौलछीना बाजार आज बंद रखी और निधन पर शोक जताया। शोक जताने वालों में व्यापार मंडल अध्यक्ष दरबान रावत, प्रशांत सिंह रावत, चंदन सिंह मेहरा, व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष प्रकाश वर्मा, संजय जीना, कोषाध्यक्ष प्रताप जीना, महेन्द्र सिंह मेहरा, केशर सिंह मेहरा, गोपाल मेहरा, विक्रम बोरा आदि ने शोक जताया। व्यापारियों ने पूरे मामले की जांच कर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

हत्या की आशंका जताते हुए स्वजनों ने दी तहरीर

बीते सोमवार काचुला गांव निवासी देवेन्द्र सिंह बिष्ट का सोमवार को खटीमा चकरपुर बनबसा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क से नीचे शव मिला था। जबकि गाड़ी सड़क पर खड़ी थी। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर भी सौंपी है। परिजनों की रिपोर्ट पर हत्या का मुकदमा दर्ज हो गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

मृतक को हैं दो बच्चे

मृतक के दो बच्चे हैं। वह अपनी इनोवा कार बुकिंग पर लेकर टनकपुर गया हुआ था। वह एक बार वहां से सवारी छोड़कर हल्द्वानी आ गया था। दोबारा बीते रविवार की दोपहर वह टनकपुर रवाना हुआ। रात 8 बजकर 41 मिनट के बाद से उसका फोन बंद आने लगा। सोमवार को पुलिस ने मृतक के बड़े भाई पदम सिंह को घटना की जानकारी दी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts