Connect with us

Uncategorized

कई देशों में तेजी से बढ़ रहा संक्रमण, भारत के 50 फीसद सक्रिय केस केरल, महाराष्ट्र और मिजोरम में : स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय

खबर शेयर करें -

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि अब भी कई देशों में बड़ी संख्‍या में कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। कुछ देशों में संक्रमण की गति में वृद्धि भी हो रही है। आज भी दुनिया में रोजाना करीब 15 लाख मामले सामने आ रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल (Luv Aggarwal) ने कहा कि दुनिया के कई देशों में कोविड के मामलों में तेजी से उछाल आया है। हालांकि राहत की बात यह है कि देश में कोरोना संक्रमण के मामले में तेजी से कमी आई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि दुनिया में संक्रमण से रोजाना 7,787 मृत्यु दर दर्ज की गई जबकि भारत में दो से आठ फरवरी के दौरान 615 मृत्यु दर्ज की गई थी। वहीं पिछले हफ्ते में रोजाना 144 मृत्यु दर दर्ज की गई। भारत में जनवरी महिने में रोजाना तीन लाख से अधिक मामले दर्ज किए गए जबकि मामले औसतन 96.4 फीसद की गिरावट के साथ हफ्ते में 11,000 मामले दर्ज किए जा रहे हैं। मौजूदा वक्‍त में देश में सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 77,152 हो गई है।

यही नहीं पिछले 24 घंटे में देश में 6,561 मामले दर्ज किए गए हैं। केवल एक राज्य में 10,000 से अधिक सक्रिय मामले हैं। दो राज्यों में पांच हजार से 10 हजार के बीच सक्रिय मामले हैं। शेष राज्यों में पांच हजार से कम सक्रिय मामले हैं। केरल, महाराष्ट्र, मिजोरम में देश के 50 फीसद सक्रिय मामले हैं।

केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के मुताबिक मौजूदा वक्‍त में देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,29,45,160 है जबकि एक्टिव केस घटकर 77,152 रह गए हैं। वहीं संक्रमण के खिलाफ रिकवरी रेट बढ़कर 98.62 फीसद हो गई है। देश में अभी तक कोविड-19 रोधी वैक्‍सीन की 178.02 करोड़ से ज्‍यादा खुराक दी जा चुकी है। देश में बीते 24 घंटे में 142 लोगों की संक्रमण से मौत हो गई। इसके साथ ही देश में कोरोना से अब तक 5,14,388 लोगों की मौत हो चुकी है। 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts