Connect with us

Uncategorized

दुखद : फर्राटा पंखे से फैला करंट, महिला की मौत

हल्द्वानी। लालकुऑ कोतवाली क्षेत्र के पुराना बिन्दुखत्ता में पंखे में आ रहे करंट की चपेट में आने से 55 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुराना बिन्दुखत्ता निवासी लक्ष्मण सिह खत्री के पुराना खत्ता चौराहे पर ही घर व एक टेंट हाउस है । आज प्रातः 5:00 बजे दोनों पति-पत्नी सोकर उठे और अपने-अपने काम पर लग गये, लक्ष्मण सिंह खत्री की पत्नी माया खत्री गौशाला में दूध दोहन के लिए गई और वापस आकर घर के बाहर आंगन में रखे फर्राटा फैन को उठाकर अंदर रखने को थी कि तभी अचानक पंखे में आ रहे करंट की चपेट में आकर अचेत हो गई तभी उनका भतीजा कन्नू जोकि टेंट हाउस में भी काम करता है आया और उसने अपनी ताई को उठाने का प्रयास किया तो उसे भी करंट लगा और वह भागते हुए अपने ताऊ लक्ष्मण सिंह को बताने दुकान पर आया।

सूचना मिलते ही लक्ष्मण सिंह ने भागकर देखा और सबसे पहले पंखे के पलग से बाहर किया । चीख-पुकार सुनते ही पड़ोसी और रिश्तेदार एकत्रित हुए आनन-फानन में उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।माया खत्री अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गई हैं उनका लड़का विनोद खत्री 30 वर्ष व उनकी दो लड़कियां जिनका विवाह हो चुका है। विदित रहे कि डेढ़ वर्ष पूर्व उनके लड़के तारा खत्री की हृदय गति रुकने से मौत हो गई थी।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts