Connect with us

Uncategorized

Russia Ukraine War: रूसी धमाकों से फिर दहला यूक्रेन, गोलाबारी के कारण देश के उत्तरी शहर चेर्नीहीव में 22 लोगों की मौत

खबर शेयर करें -

यूक्रेन के उत्तरी शहर चेर्नीहीव में रूसी सेना के हमले में 22 लोगों के मारे जाने की खबर है। समाचार एजेंसी एएफपी ने चेर्नीहीव गवर्नर के हवाले से बताया है कि रूसी सेना द्वारा की गई कार्रवाई में 22 लोग मारे गए हैं। रूस और यूक्रेन के बीच छिड़े युद्ध का आज आठवां दिन है। यूक्रेनियन संसद ने यूक्रेन में रूस या रूस के नागरिकों के स्वामित्व वाली संपत्ति को जब्त करने की अनुमति दे दी है। इस संबंध में यूक्रेन की संसद में एक बिल पेश किया गया था जिसे अब मंजूरी दे दी गई है। साथ ही यूक्रेन पर हमले के विरोध में कनाडा ने रूस, बेलारूस के आयात शुल्क पर 35 फीसदी की बढ़ोतरी की है। वहीं भारत सरकार के आपरेशन गंगा के तहत युद्धक्षेत्र में फंसे भारतीयों की निकासी लगातार जारी है। यूक्रेन के पड़ोसी देश स्लोवाकिया से भारतीय नागरिकों की निकसी के लिए केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू को जिम्मेदारी सौंपी गई है। समाचार एजेंसी पीटीआई ने रिजिजू के हवाले से बताया है कि, गुरूवार को 370 छात्रों के लेकर दो उड़ाने स्लोवाकिया के कोसिसे से दिल्ली के लिए रवाना होंगी।

Russia Ukraine War Updates:

चेर्नीहीव में नौ लोगों की मौत

यूक्रेन के उत्तरी शहर चेर्नीहीव में रूसी सेना के हमले में नौ लोगों के मारे जाने की खबर है। समाचार एजेंसी एएफपी ने चेर्नीहीव गवर्नर के हवाले से बताया है कि रूसी सेना द्वारा की गई कार्रवाई में नौ लोग मारे गए हैं।

यूक्रेन में रूसी नागरिकों की संपत्तियां होंगी जब्त

यूक्रेनियन संसद ने यूक्रेन में रूस या रूस के नागरिकों के स्वामित्व वाली संपत्ति को जब्त करने की अनुमति दे दी है। इस संबंध में यूक्रेन की संसद में  एक बिल पेश किया गया था जिसे अब मंजूरी दे दी गई है। वहीं यूक्रेन पर हमले के विरोध में कनाडा ने रूस, बेलारूस के आयात शुल्क पर 35 फीसदी की बढ़ोतरी की है।

दूसरे दौर की वार्ता के लिए बेलारूस पहुंचा यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल

यूक्रेन और रूस के बीच जंग छिड़े आज आठ दिन बीत चुके हैं। रायटर्स के मुताबिक यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल युद्धविराम को लेकर रूसी पक्ष के साथ वार्ता के लिए बेलारूस पहुंचा है। आज दोनों पक्षों के बीच दूसरे दौर की वार्ता होगी। सोमवार को रूस और यूक्रेन के बीच पहले दौर की वार्ता हुई थी।

लवीव के लिए रवाना हुए भारतीय छात्र

खार्कीव के बाहरी इलाके पिसोचिन से दो बसों के जरिए 56 भारतीय छात्र लवीव के लिए रवाना हुए हैं। यहां मिलिट्री स्कूल और एक हास्टल में करीब 800 भारतीय छात्रों को ठहराया गया है।

कोसिसे से दिल्ली के लिए रवाना होंगी दो उड़ानें

भारतीयों की सुरक्षित निकसी के लिए सरकार ने विशेष दूत की भूमिका में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू को स्लोवाकिया भेजा है। समाचार एजेंसी पीटीआई ने रिजिजू के हवाले से बताया है कि गुरुवार को 370 छात्रों के लेकर दो उड़ाने स्लोवाकिया के कोसिसे से दिल्ली के लिए रवाना होंगी।

पश्चिमी देशों ने छेड़ा परमाणु युद्ध का मुद्दा

रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने पश्चिमी राजनेताओं पर परमाणु युद्ध का मुद्दा छेड़ने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि रूस परमाणु युद्ध का पक्षकार नहीं है, लेकिन पश्चिमी राजनेताओं ने युद्ध में परमाणू के इस्तेमाल की चर्चा की।

विदेश मंत्रालय की बैठक में राहुल गांधी ने उठाया मुद्दा

विदेश मंत्रालय की सलाहकार समिति की बैठक में राहुल गांधी ने चीन और पाकिस्तान के रूस के करीब आने का मुद्दा उठाया। सूत्रों के मुताबिक उन्होंने कहा कि प्राथमिकता अभी यूक्रेन से छात्रों को निकालना है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि हमें प्रतिक्रिया करने में देर हुई और एडवाइजरी भ्रमित कर रही थी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts