Connect with us

Uncategorized

लिव इन में रह रही महिला की हत्या, शव के टुकड़े कर मनोज ने कुकर में दिए उबाल

खबर शेयर करें -

मुबंई में दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। मुंबई के मीरा रोड इलाके की आकाशगंगा सोसाइटी में एक महिला की निर्मम हत्या कर दी गई। इतना ही नहीं हत्यारे ने सबूत मिटाने के लिए शव के टुकड़ों के कुकर में उबाल दिया। हालांकि अपनी एक गलती की वजह से वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने मौके से महिला के शव के कई टुकड़े बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि वह सोसाइटी में अपने एक दोस्त के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि महिला की गला रेत कर हत्या की गई है और बाद में उसके शव के कई टुकड़े किए गए। डीसीपी जयंत बजबाले ने कहा कि मृतका की पहचान 32 वर्षीय सरस्वती वैद्य के रूप में हुई है। वह अपने 56 वर्षीय दोस्त मनोज साहनी के साथ आकाशगंगा सोसाइटी में किराए के एक फ्लैट में पिछले तीन साल से रह रही थी। उन्होंने कहा कि अभी पूरे मामले की जांच की जा रही है।

फ्लैट से दुर्गंध आने पर आस-पास के लोगों ने पुलिस को जानकारी दी थी। जिसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और सोसाइटी की सातवीं मंजिला से महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद किया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि महिला की हत्या करने के बाद उसके शव को कई टुकड़ों में काटा गया। बदबू ना फैले, इसलिए आरोपी ने शव के टुकड़ों को कुकर में उबाल दिया। हालांकि इसके बावजूद पड़ोसी अजीब से दुर्गंध से परेशान हो गए तो उन्होंने पुलिस से इसकी शिकायत की।

सूचना पर पुलिस ने फ्लैट में छापा मारा। पुलिस ने मौके से शव के टुकड़े भी बरामद किए हैं। मौके पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया और फ्लैट से अन्य सबूत भी इकट्ठा किए गए हैं। पुलिस ने लिव-इन पार्टनर की हत्या और उसके शव के कई टुकड़े करने के आरोप में मृतका के दोस्त को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में महिला की बेरहमी से हत्या किए जाने की बात सामने आई है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts