Connect with us

Uncategorized

नैनीताल में परिवार के साथ घूमने आए हरियाणा के पर्यटक की दिल का दौरा पड़ने से मौत

नैनीताल। हरियाणा से नैनीताल घूमने आए पर्यटक की हृदय गति से मौत हो गई। पर्यटक की मौत की खबर से पर्यटक के परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार हरियाणा निवासी त्रिलोक (45) अपने माता पिता, पत्नी व छोटे भाई के साथ नैनीताल घूमने आये थे।

इस दौरान उसके सीने में दर्द हुआ और वह बेहोश हो गए। तत्काल परिजन उनको बीडी पांडे जिला अस्पताल ले आए। जहां डॉक्टर ने बेहोश पर्यटक को मृत घोषित कर दिया है। आपातकालीन में मौजूद डॉ हिमांशु ने बताया कि मौत का कारण हृदय घात लग रहा है।

इधर सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सोलंकी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के स्पष्ट कारणों का पता चल पाएगा।

Advertisement
Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts