Connect with us
कद्दावर नेताओं में शुमार राजेंद्र सिंह चौधरी और बरखा रानी ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थाम दिया है।

Uncategorized

उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव से पहले बड़ी खबर, BJP ने कांग्रेस BSP को दिया तगड़ा झटका

हरिद्वार: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव से पहले एक बड़ी खबर आ रही है। हरिद्वार में भाजपा ने बसपा और कांग्रेस को बड़ा झटका दे दिया है।

कद्दावर नेताओं में शुमार राजेंद्र सिंह चौधरी और बरखा रानी ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थाम दिया है। आपको बता दें कि राजेंद्र सिंह चौधरी बसपा के प्रदेश महामंत्री थे। इसके अलावा बरखा रानी ज्वालापुर से कांग्रेस विधायक प्रत्याशी रह चुकी हैं।

इसके अलावा किसान नेता चौधरी किरत सिंह ने भी भाजपा का दामन थाम लिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक की मौजूदगी में इन दिग्गजों ने भाजपा का दामन थामा।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts