Connect with us

Uncategorized

हल्द्वानी-किराएदार महिला का बाथरूम में नहाते हुए मकान मालिक के बेटे ने चुपके से बनाया वीडियो

हल्द्वानी। मकान मालिक के बेटे की करतूत देखिए। उसने बाथरूम में नहा रही महिला का वीडियो बना लिया। जिसका महिला द्वारा विरोध करने पर लड़के ने महिला को बुरी तरह से पीट दिया। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी लड़के के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह बनभूलपुरा थानाक्षेत्र स्थित एक घर में किराए पर रहती है।

आरोप है कि बीती 4 मई को वह अपने बाथरूम में नहा रही थी कि तभी मकान मालिक का बेटा शेर अली चुपके से वहां पहुंच गया और नहाते वक्त मोबाइल से उसका वीडियो बनाना लगा। महिला ने उसकी यह हरकत देख ली और जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसे पीट दिया। महिला यहा अपने पति व बच्चों के साथ रहती है। महिला ने आरोपी के खिलाफ थाना बनभूलपुरा पुलिस को तहरीर दी। बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts