Connect with us

Uncategorized

उत्तराखंड: भारी बर्फबारी के कारण रोकी गई केदारनाथ यात्रा, पुलिस ने की ये अपील

खबर शेयर करें -

रुद्रप्रयाग: मौसम चारधाम यात्रा में लगातार विलेन बना हुआ है। प्रदेशभर में बारिश ने जनजीवन भी प्रभावित कर दिया है। लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। फसलें भी बर्बाद हो रही हैं। चारधाम यात्रा में तीर्थ यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। केदारनाथ धाम में लगातार भारी बर्फबारी हो रही है।

भारी बर्फबारी के चलते धाम की यात्रा एक दिन के लिए फिलहाल रोक दी गई है। पुलिस ने लोगों से सहयोग की अपील की है। लगातार बर्फबारी के कारध धाम में पानी तक का संकट हो गया है। तापमान गिरने के कारण पानी नलों में ही जम गया है। रास्तों में बर्फ जम गई है। ऐसे में यात्रा करना खतरे से खाली नहीं है। इसको देखते हुए ही यात्रा को रोकने का फैसला लिया गया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए बुधवार को केदारनाथ यात्रा स्थगित कर दी गई है। ऋषिकेश, श्रीनगर से ही यात्रा को रोक दिया गया है। पुलिस महानिदेशक ने यात्रियों से खराब मौसम को देखते हुए सहयोग की अपील की है। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने कहा है कि केदारनाथ में भारी बर्फबारी हो रही है, जिससे वहां रहना मुश्किल है। मौसम विभाग ने भी 2 व 3 मई के लिए अलर्ट जारी किया था।

ऐसे में बुुधवार को केदारनाथ में रुकना संभव नहीं है और इसलिए बुधवार को केदारनाथ यात्रा स्थगित कर दी गई है। सोनप्रयाग और गौरीकुंड में सभी यात्रियों को रोका जाएगा। ऋषिकेश व श्रीनगर से मंगलवार दोपहर बाद ही यात्रा रोक दी गई है। डीजीपी ने यात्रियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि वे फिलहाल ऋषिकेश तक आने का प्लान भी न बनाएं। साथ ही जो यात्री श्रीनगर, रुद्रप्रयाग तक ठहरे हुए हैं वे भी 4 मई की सुबह तक केदारनाथ जाने का विचार न करें।

इधर, जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग, तिलवाड़ा, अगस्त्यमुनि, गुप्तकाशी, फाटा, सोनप्रयाग में भी पुलिस ने हजारों यात्रियों को रोक दिया है। पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना व चौकी प्रभारियों को यात्रा का आवागमन बंद करने को कहा है। पुलिस अधीक्षक डा. विशाखा अशोक भदाणे ने बताया कि सीमावर्ती जनपदों से भी यातायात रोका जा रहा है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts