Connect with us
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को नगर निकाय चुनाव संचालन समिति और पार्टी पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि बागी होकर चुनाव लड़ रहे या पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल कार्यकर्ताओं-पदाधिकारियों से बात की जाए।

Uncategorized

निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने कसी कमर, सीएम योगी बोले- बागियों को मनाएं, दिया जाएगा पूरा सम्मान व पद

खबर शेयर करें -

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को नगर निकाय चुनाव संचालन समिति और पार्टी पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि बागी होकर चुनाव लड़ रहे या पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल कार्यकर्ताओं-पदाधिकारियों से बात की जाए। उन्हें समझाया, मनाया जाए। जो जिस काबिल होगा, उसे वैसा पद मिलेगा।

कई विभागों में पद खाली हैं, पार्षद नामित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री भाजपा के काशी क्षेत्र कार्यालय में रविवार को नगर निकाय चुनाव संचालन समिति के साथ बैठक कर रहे थे। सूत्रों की मानें तो योगी आदित्यनाथ ने यह बातें तब कहीं, जब एक जनप्रतिनिधि ने कहा कि कई कार्यकर्ता पार्टी प्रत्याशियों के खिलाफ हो गए हैं। ऐसे लोगों को पार्टी से निकाला जाए।

इससे पहले मुख्यमंत्री ने सभी पार्षद प्रत्याशियों से परिचय प्राप्त किया और वार्ड व मंडल अध्यक्षों से उनकी चुनाव तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्षद प्रत्याशियों के साथ जनता के बीच जाएं। उन्हें केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में बताएं। वंचितों को योजनाओं के लाभ दिलाएं।

आपको प्रदेश में ट्रिपल इंजन सरकार बनानी है, विकास कार्यों को और गति देनी है। हमारे पास कानून-व्यवस्था, विकास, बेहतरीन बुनियादी सुविधाओं का मुद्दा है। केवल निकाय प्रमुख पद नहीं, बल्कि हर वार्ड में जीतना है। काशी ने पिछले नौ वर्षों में बदलते माहौल को देखा है। यह महत्वूपर्ण सीट है, इसलिए महापौर और पार्षद प्रत्याशियों को रिकार्ड मतों से विजयी बनाएं। नगर पंचायत गंगापुर में भी जीत के लिए पूरा जोर लगाएं। मैं जल्द फिर आऊंगा और यहां जनसभा की जाएगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts