Connect with us

Uncategorized

उत्तराखंड: जांच में बड़ा खुलासा, हुई 5 करोड़ की चोरी, ये है पूरा मामला

खबर शेयर करें -

देहरादून: राज्य कर विभाग की केन्द्रीय आसूचना इकाई (C.I.U.) देहरादून में महुआखेडा गंज औद्योगिक क्षेत्र, काशीपुर में बैटरी स्क्रैप रिसाइकिल (Battery Scrap Recycle) का व्यवसाय कर रही दो फर्मों के यहाँ आयुक्त, राज्य कर तथा अपर आयुक्त, कुमाऊ जोन BS नगन्याल के दिशा-निर्देशों पर उपायुक्त, धर्मेन्द्र राज चौहान और विनय कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में गठित टीमों ने छापेमारी की।

इसके अलावा GST चोरी कर रही दोनों फर्मों के साथ ही इन फर्मों को मालवाहन की सेवा दे रही दो ट्रांसपोर्ट कम्पनी पर भी छापा मारा गया।

केन्द्रीय आसूचना इकाई (C.I.U.) देहरादून द्वारा विगत कुछ दिनों से इन दोनों फर्मों के लेन-देन पर निगाह रखी जा रही थी तथा फर्मों द्वारा उत्तराखण्ड राज्य से बाहर स्थित अस्तित्वहीन फर्मों के बिलों की आड़ में बोगस ITC का लाभ लेकर अपनी GST देयता को समायोजित किया जा रहा।

कंपनियां खाली गाडियों या अन्य माल ढो रहे वाहनों पर ई-वे बिल बनाकर उन्हें टोल प्लाजा से पास दिखाकर माल की खरीद को सही दिखाने का प्रयास भी किया जा रहा था। इन दोनों फर्मों द्वारा ऐसा विगत 3 वर्षो (2020-21 से 2022-23 तक) से किया जा रहा था।

प्रथम दृष्ट्या इन दोनों फर्मों ने 5 करोड से ऊपर की GST चोरी की है। छापेमारी की कार्यवाही दिनभर चली और छापे के दौरान फर्मों के व्यापार स्थल से टीमों ने दस्तावेज साथ ले गए। जिनका विश्लेषण का कार्य गतिमान है। दोनों फर्मों द्वारा जाच के दौरान ही लगभग 1 करोड़ GST जमा भी करा दिया गया है।

राज्य में इस प्रकार के व्यापार में कई फर्म संलिप्त हो सकती हैं, जिन पर विभाग की नजर है। GST की टीम में सहायक आयुक्त मनमोहन असवाल, टीकाराम चन्याल, सुरेन्द्र सिंह राणा, हरिओम वर्मा, अशोक कुमार राज्य कर अधिकारी- असद अहमद, ईशा, मंजीत राणा, मनोज कुमार, सुभाष वत्सल तथा राज्य कर निरीक्षक गजेन्द्र सिंह भण्डारी उपस्थित रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts