Connect with us

Uncategorized

कल होगी उत्तराखंड कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक, इन बातों पर हो सकता है फैसला

खबर शेयर करें -

देहरादून: उत्तराखंड से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कल यानी मंगलवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक होने जा रही है।

Uttarakhand dhami cabinet meeting 18 april: इस मीटिंग में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर फैसला लिया जाएगा। आपको बता दें कि ये मीटिंग सचिवालय में होने जा रही है। कैबिनेट की बैठक में निवेश और अवस्थापना पर बात बन सकती है। इसके अलावा नीति आयोग की तर्ज पर थिंक टैंक सेतु लाने पर चर्चा हो सकती है। खबर है कि इस मीटिंग में अंतोदय और प्राथमिक परिवारों को 50 प्रतिशत अनुदान पर एक किलो नमक और दो किलो चीनी देने पर चर्चा हो सकती है। इसके अलावा शिक्षा, कृषि, गृह विभाग, चिकित्सा शिक्षा विभाग में नर्सिंग अधिकारी पदों की नियमावली में संशोधन समेत अन्य प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी। एक बार फिर से आपको बता दें कि ये मीटिंग कल यानी मंगलवार को होने जा रही है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts